फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: कर्मचारियों ने SDO कार्यालय के बाहर दिया धरना, यूनियन के राज्य उप प्रधान को रिलीव किए जाने से नाराज

Mon, 28 Oct 2024 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

निगम यूनियन के राज्य उप प्रधान को रिलीव किए जाने से कर्मचारी नाराज हैं। कर्मचारियों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
धरना देते कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में बिजली निगम की सनौली रोड सब डिवीजन की एसडीओ अंजलि शर्मा ने ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य उपप्रधान जितेंद्र सैनी को रिलीव कर दिया। इस पर आक्रोशित यूनियन पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह एसडीओ के खिलाफ उनके कार्यालय के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। निगम कर्मचारियों ने कहा कि एसडीओ उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं।

विज्ञापन


पिछले तीन माह में तीन कर्मचारियों को रिलीव कर दिया गया है। वहीं, एसडीओ अंजलि शर्मा का कहना है कि कर्मचारी को उसके गलत व्यवहार की वजह से रिलीव किया गया है। कर्मचारी ने कार्यालय में उनके सामने गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया था। जिसकी वजह से उनको रिलीव किया गया। इससे पहले जिस कर्मचारी को रिलीव किया था वह ड्यूटी के समय शराब के सेवन किए पाया गया था।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने पहले से रिलीव किए गए कर्मचारी का पक्ष लेकर एसडीओ के पास गए थे। इस पर उन्होंने राज्य उपप्रधान को भी रिलीव कर दिया। कर्मचारियों ने कहा कि अब उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वे आमजन की परेशानी को देखते हुए दिवाली के दिन रात काम करेंगे लेकिन दिवाली के बाद फिर से उनका धरना शुरू हो जाएगा। वहीं, एसडीओ ने कहा कि अगर किसी की वजह से बिजली सप्लाई का काम प्रभावित हुआ तो उसकी गैरहाजिरी लगा दी जाएगी।

निगम कर्मचारियों के इस धरने की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान जितेंद्र वर्मा ने की और मंच संचालन सचिव विनोद कुमार ने किया। यूनिट प्रधान दलेल शर्मा ने कहा कि उप मंडल अधिकारी सनौली रोड ने सब डिवीजन में बिना वजह कर्मचारियों को प्रताड़ित करना शुरू किया हुआ है।
विज्ञापन


प्रधान जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सनौली रोड सब डिवीजन में लगभग 80 तकनीकी कर्मचारी हैं लेकिन अधिकारी ने आज तक किसी भी कर्मचारी को पूर्ण टूल किट तक नहीं दी हैं। अन्य कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 80 कर्मचारियों को अब तक केवल 14 हेलमेट दिए गए हैं। जिनकी फील्ड के कर्मचारियों को सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इस मौके पर जितेंद्र सैनी, प्रमोद शर्मा, पहल सिंह, नरेंद्र अहलावत, मेहर सिंह, विक्रम, सौरभ आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें