फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाबा साहेब के संदेशों को अपनाने का दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर की 135वीं जयंती शहर समेत जिलेभर में मनाई गई। इस दौरान बाबा साहेब के शिक्षा और संदेशों को अपनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर सेवा समिति द्वारा सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती जिला सचिवालय में धूमधाम से मनाई। मुख्यातिथि हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन विनोद धमीजा और वार्ड सात के पार्षद अशोक कटारिया विशिष्ठ अतिथि रहे। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र दत्ता रहे। समिति के प्रधान रोहताश पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया और बाबा साहेब के बारे में विस्तार से बताया। महाबीर गुड्डू व अन्य कलाकारों ने बाबा साहेब की शिक्षा व संदेशों से ओतप्रोत प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर विनोद धमीजा ने कहा कि बाबा साहेब का योगदान केवल दलित समाज तक सीमित नहीं था। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए मसीहा के रूप में काम किए हैं। महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी सभी की साझी विरासत हैं। उन्हें जाति या धर्म के दायरे में बांधना न केवल उनके व्यक्तित्व के साथ अन्याय है बल्कि यह समाज को गलत संदेश भी देता है। देवेंद्र दत्ता ने कहा कि आज हमें जो भी अधिकार प्राप्त हैं। वे सभी बाबा साहेब की देन हैं। अशोक कटारिया ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान से देश में सामाजिक व राजनीतिक परिवर्तन आया है। इसी के परिणामस्वरूप आज हर कोई मुख्य धारा में शामिल हुए हैं। रोहताश पंवार ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष और समर्पण प्रेरणा का स्रोत है। वे असमानता, अन्याय और जाति-धर्म के भेदभाव के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक हैं। इस अवसर पर निगम पार्षद कुसुम भट्ट, समाजसेवी रामकुमार सैनी, डॉ. रविंद्र फुलिया, विनोद कत्याल, जेई अजय कुमार, प्रेमी देवी, सरपंच वैसर मोनिका, राजपाल मांडी, रोहतास दाबड़ा, वजीर सिंह, मनोज कुमार, रामफल राठी, राधेश्याम, तेजपाल राठी, अजित सिंह, सतपाल सिंह, सतबीर बामणिया, राजेश पाथरी, दलबीर चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बॉक्स

इनेलो ने बाबा साहेब को किया याद
पानीपत। इनेलो ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिला सचिवालय में मनाई। जिला प्रधान कुलदीप राठी समेत अन्य नेताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने तीन विषयों में पीएचडी की थी। उन्होंने विदेश में पढ़ाई कर देश के लोगों की स्थिति की चिंता हुई। उन्होंने सर्व समाज के लिए काम किया। उनको शिक्षित और एकजुट होने का संदेश दिया।
विज्ञापन


बॉक्स

समाज के लोगों के साथ मनाई जयंती
कश्यप राजपूत सभा द्वारा जिला सचिवालय में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई। बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल माला और पुष्प अर्पित किए। प्रधान ईश्वर कश्यप और समाजसेवी देवीदयाल कश्यप ने कहा कि बाबा साहेब पूरे विश्व के 101 आदमियों में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे थे। उन्होंने शिक्षा और ज्ञान में सूर्य के समान माना जाता था। लोगों को उनकी शिक्षाओं से सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर जगत सिंह, कृष्णा कश्यप, संजय कश्यप, शीलू कश्यप, हीरालाल भीम, दीक्षा भीम, अंजू भीम व महेंद्र पाल भीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें