फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राज्यसभा सांसद के पेट्रोल पंप से 35 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश के पूर्व परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार के पेट्रोल पंप से 35 लाख रुपये गबन का मामला सामने आया है। राज्यसभा सांसद के बेटे अनिल पंवार की ओर से इस संबंध में पेट्रोप पंप के मैनेजर के खिलाफ शिकायत दी गई है। मतलौडा थाना पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अनिल पंवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव बाल जाटान वासी दीपक जैन करीब पांच साल से उसके भालसी गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर काम कर रहा है। पंप के पैसे का सारा लेन-देन दीपक जैन के पास ही रहता है। दीपक जैन ही बैंक में पैसे जमा करवाता था। उसने दीपक जैन से वर्ष 2022-23 का पंप का हिसाब मांगा तो उसने आनाकानी की। इसके बाद उस पर गबन का शक हुआ। मैनेजर से पूछताछ की गई तो उसने करीब 35 लाख रुपये के गबन की बात स्वीकार कर ली। साथ ही उनके पैसे जल्द ही लौटाने की बात कही। गबन के पैसे वापस देने के लिए आरोपी ने पंप पर आने वाले ग्राहक अमित देशवाल और प्रमील से उधार रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद दीपक जैन ने न तो गबन के पैसे वापस लौटाए और न ही हिसाब सौंपा। यही नहीं दीपक जैन ने पैसे मांगने पर आत्महत्या कर लेने की धमकी देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें