फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परिवार शादी में गया, पीछे से इलेक्ट्रोनिक दुकानदार ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक दुकानदार के आत्महत्या करने के पीछे के कारण नहीं स्पष्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अशोक विहार कॉलोनी में एक इलेक्ट्रोनिक दुकानदार ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद दुकानदार ने अपने दोस्त को कॉल कर इस बारे में सूचना भी दी थी। इस घटना के वक्त परिवार शादी में शहर से बाहर गया था। दुकानदार की निजी अस्पताल में इलाज के दाैरान मौत हो गई। किला थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन



अशोक विहार कॉलोनी निवासी विकास ने बताया कि उसके चचेरे भाई कमल (24) की भोला चौक पर इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान थी। कमल की साढ़े तीन साल पहले तन्नू से शादी हुई थी। दोनों का एक दो साल का बेटा कुश है। कमल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मंगलवार को कमल के माता-पिता व पत्नी शहर से बाहर एक शादी समारोह में गए थे। पीछे से कमल ने जहर निगल लिया। उसने जहर निगलने के बाद अपने दोस्त को कॉल कर इसकी सूचना भी दी। दोस्त को उसको सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गया और कमल के पिता राजकुमार को कॉल कर इसकी सूचना दी। परिवार के सदस्य भी अस्पताल में पहुंचे। यहां देर रात इलाज के दौरान कमल ने दम तोड़ दिया। कमल की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

कपूरी गांव निवासी बंटी कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें