फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिप चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास बैठक बुलाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ एकजुट भाजपा के असंतुष्ट पार्षद अविश्वास बैठक को लेकर एक फिर से आगे आए हैं। पार्षदों ने उपायुक्त से मिलकर जल्द बैठक बुलाने की मांग की है। वहीं पार्षद प्रशासन की अनदेखी कोर्ट की शरण में जा सकते हैं। पार्षदों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के चलते जिला परिषद के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो पा रही है। यह ग्रामीण आंचल की अनदेखी है। पार्षदों के एकजुट होकर सामने आने पर जिप चेयरपर्सन की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला परिषद के पार्षद बुधवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया से मिले। पार्षदों ने कहा कि जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा के खिलाफ अविश्वास पेश किया था। जिसमें 13 पार्षदों ने अपने शपथ पत्र दिए थे। प्रशासन ने एक बार बैठक स्थगित कर दी थी। प्रशासन ने अब तक बैठक के लिए तारीख नहीं दी है। उपायुक्त ने बैठक जल्द ही बुलाने का भरोसा दिया।

एक महीना पहले उठाई थी मांग
जिला परिषद के असंतुष्ट पार्षद एक महीना से जिप चेयरपर्सन के खिलाफ एकजुट हैं। उन्होंने 25 जनवरी को उपायुक्त के सामने पेश होकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। 13 पार्षदों ने अपने शपथ पत्र सौंपे थे। प्रशासन ने नौ दिसंबर को बैठक तय की थी और 29 जनवरी को बैठक के लिए पत्र जारी किया था। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया आठ फरवरी को अवकाश पर चले गए थे। ऐसे में बैठक स्थगित कर दी गई थी। पार्षद एकजुट होकर भी अविश्वास नहीं ला पाए थे।
विज्ञापन


पार्षद बोले विकास कार्य पड़े ठप
वार्ड-1 के पार्षद आकाश पोड़िया ने बताया कि प्रशासन जिप चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास बैठक की नई तारीख तय नहीं कर पा रहा है। पिछले दिनों जिला परिषद को मिली ग्रांट के विकास कार्यों पर प्रस्ताव नहीं बन पाए हैं। ऐसे में गांवों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पार्षदों की आवाज को दबाया जा रहा है। भाजपा की वार्ड-11 की पार्षद प्रतिनिधि दयाराम कश्यप ने बताया कि जिप चेयरपर्सन को इन परिस्थितियों में स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए था। वे पार्टी नहीं बल्कि चेयरपर्सन ज्योति शर्मा की अनदेखी से नाखुश हैं। वे पुन: भाजपा की चेयरपर्सन बनाने को तैयार हैं।

शंभू बॉर्डर पर दिनभर टकराव के बाद शाम के समय बिखरे पड़े किसान के जूते: अंशु शर्मा

शंभू बॉर्डर पर दिनभर टकराव के बाद शाम के समय बिखरे पड़े किसान के जूते: अंशु शर्मा

शंभू बॉर्डर पर दिनभर टकराव के बाद शाम के समय बिखरे पड़े किसान के जूते: अंशु शर्मा

शंभू बॉर्डर पर दिनभर टकराव के बाद शाम के समय बिखरे पड़े किसान के जूते: अंशु शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें