माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दिवाली और धनतेरस के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार सज गया है। कंपनी दिवाली पर छोटे से लेकर बड़े सामान पर योजना लेकर आई हैं। वहीं बड़े सामान पर जीएसटी 28 से घटाकर 18 प्रतिशत करने से लोगों को खुशी मिल रही हैं। लोगों ने दिवाली पर घर के लिए कुछ नया सामान ले जाने के लिए अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। वहीं कुछ लोग धनतेरस के लिए अपना सामान पसंद कर बुकिंग करा रहे हैं। इससे शोरूम व दुकानों पर ग्राहकों का दिनभर आना-जाना लगा हुआ है।
शहर के करीब 150 समेत जिले में इलेक्ट्राॅनिक्स के 250 शोरूम हैं। इनके अलावा करीब 100 दुकान हैं। इन पर दिवाली की चमक दिखने लगी है। इस बार दिवाली पर स्कीम और डिस्काउंट पहले ही तरह ही आए हैं। वहीं इंस्टालमेंट और क्रेडिड कार्ड की योजनाओं का भी लोग फायदा उठा रहे हैं। सेक्टर-13-17 के गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनको एसी लेना था। वे दिवाली के डिस्काउंट का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने सोमवार को एसी पसंद कर लिया है। वे धनतेरस के दिन इसकी डिलीवरी लेंगे। मॉडल टाउन की आरती ने बताया कि किचन के लिए माइक्रो वेव ऑवन और वाटर गीजर लेना था। उन्होंने सोमवार को दोनों सामान खरीद लिए हैं। बरसत रोड स्थित तलवार इलेक्ट्राॅनिक्स के संचालक मुकेश तलवार ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स के बड़े आइटम पर जीएसटी घटी है। एसी पर जीएसटी 28 से घटकर 18 प्रतिशत की गई है। 32 इंच व इससे बड़े एलईडी और डिश वाशर (बर्तन धोने की मशीन) पर भी जीएसटी 28 से घटकर 18 प्रतिशत की है।
इसमें यह भी नया आया
इलेक्ट्रॉनिक्स में 65 से 100 इंच की एलईडी नई आई हैं। एलईडी में क्यू एनईडी, ओ एलईडी आई हैं। ओ एलईडी में केलेंडर की तरह टीवी होता है। इसकी पिक्चर क्वालिटी बेहतर होती हैं और इसे फोल्ड भी किया जा सकता है। किचन के लिए हॉब, बर्नर, चिमनी, बिल्डइन, माइक्रो वेव ऑवन नया आया है। आईलैंड चिमनी को किचन के बीच में भी प्रयोग कर सकते हैं। आजकल लोग हीट पंप गीजर की मांग करने लगे हैं। इसे छत पर लगाकर सभी बाथरूम में एक साथ गर्म पानी सप्लाई किया जा सकता है। रेफ्रीजरेटर में 50 से 750 लीटर का है। वॉशिंग मशीन में सेमी ऑटो और फुल ऑटो मशीन हैं। इसमें फ्रंट और टॉप लोड दोनों में मशीन हैं। फ्रंट लोड में सामने और टॉप लोड में ऊपर से कपड़ा डाल सकते हैं। इनवर्टर एसी में बिजली की खत्म कम होती है। हैव्वी ड्यूटी के एसी कुलिंग अधिक देते हैं और लंबे समय तक चलते हैं। इसको हीट और कोल्ड दोनों तरह प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ म्यूजिक सिस्टम आधुनिक आए हैं।