पानीपत। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने उपमंडल अधिकारी सनौली रोड सब डिवीजन के बिजली कर्मचारियों के प्रति खराब रवैया के खिलाफ उनके कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की अगुवाई सब यूनिट प्रधान जितेंद्र वर्मा ने की साथ ही संचालन सचिव विनोद ने किया। सिटी यूनिट सचिव बलराम राणा ने कहा कि उप मंडल अधिकारी ने कर्मचारियों का मजाक बना दिया है। जिसे जब चाहे एक लाइन से दूसरी लाइन पर भेज देती है। जिससे कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। यूनियन ने उपमंडल अधिकारी से कर्मचारियों के लिए टूल किट की मांग की थी। वह मांग आज तक पूरी नहीं हुई है। यूनियन के राज्य उप प्रधान जितेंद्र सैनी ने कहा कि इस उप मंडल अधिकारी के कार्यकाल के दौरान पास हुए स्पेशल एस्टीमेट की जांच की मांग की है। अगर उनके कामों के बारे में विजिलेंस जांच होती है तो यूनियन विजिलेंस के साथ जाकर सभी गलत कार्य दिखाने को तैयार है। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रधान ने कहा कि कल से सभी कर्मचारी उपमंडल अधिकारी के कार्यालय के समक्ष सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक प्रदर्शन करेंगे। जिसकी पूर्णता जिम्मेवारी उपमंडल अधिकारी की होगी। इस मौके पर बलराम राणा, मेहर सिंह, कटार सिंह, प्रमोद शर्मा, दलेल शर्मा, मनोज कुमार, सुरेंद्र व सौरभ उपस्थित रहे।