फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसडीओ के खिलाफ बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन द्वारा सनौली रोड एसडीओ के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन वीरवार को नौवें दिन भी जारी रहा। यह धरना प्रदर्शन स्थानीय सब-यूनिट प्रधान जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। मंच का संचालन राज्य कमेटी सदस्य प्रमोद शर्मा ने संभाला।
विज्ञापन

यूनियन ने एसडीओ पर कर्मचारियों के प्रति मनमानी करने का आरोप लगाया है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर दृढ़ता व्यक्त की और कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता। तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। धरने के दौरान वक्ताओं ने एसडीओ के व्यवहार की निंदा की और विभाग के उच्च अधिकारियों से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की। यूनियन ने स्पष्ट किया कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी कीमत पर उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पिछले दिनों यूनियन ने उपमंडल अधिकारी द्वारा किए गए दो सौ केवीए के ट्रांसफार्मर को दो सौ केवीए में तब्दील किया गया था तो उसकी जांच की मांग की गई थी। आज तक किसी भी अधिकारी ने उस एस्टीमेट की जांच नहीं की है। अगर इसकी जांच होती है तो इसके अंदर बहुत बड़ा खुलासा हो सकता है। इस मौके पर उप प्रधान जितेंद्र सैनी, अमित कुमार, सतेंद्र पूनिया, राकेश कुमार, प्रमोद शर्मा, मेहर सिंह, विनोद कुमार, बलकार, हरिओम व सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें