पानीपत। बिजली निगम का महाकट रविवार को लगेगा। निगम इस दौरान कई लाइनों पर मरम्मत कार्य करेगी। निगम ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है। बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि 132 केवी पावर हाउस छाजपुर से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन अभिटेक्स, मित्तल, गोल्डन, जलालपुर व 33 केवी सब स्टेशन बापौली की सप्लाई सुबह नौ से साढ़े 10 बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी पावर हाउस छाजपुर से चलने वाले अनेक फीडर की सप्लाई भी सुबह नौ से साढ़े 10 बजे तक बंद रहेगी।
33 केवी सब स्टेशन नारा से चलने वाले 11 केवी फीडर नारा डीएस, जोशी डीएस, बीआरजे हैचरी, आरएच, नारा न्यू एपी वन व टू, नारा ओल्ड एपी वन व टू, जोशी एपी वन व टू की सप्लाई सुबह साढ़े आठ से 11 बजे तक बंद रहेगी।33 केवी सब स्टेशन से चलने वाले 11 केवी फीडर धर्मगढ़ आरडीएस, थिराना आरडीएस, कवी आरडीएस, एचएमएच, गुरुकुल, बीएसबी, प्रिंस, धर्मगढ़ एपी वन व टू, शेरा एपी, कवी एपी की सप्लाई भी सुबह साढ़े आठ से 11 बजे तक बंद रहेगी। 132 पावर हाउस एमएलडी से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन अलूपुर की की सप्लाई भी सुबह साढ़े आठ से 11 बजे तक बंद रहेगी।इससे फीडर गिरिराज, अलूपुर डीएस, अलूपुर एपी व नैन एपी एरिया प्रभावित होगा।33 केवी सब स्टेशन उलराना से चलने वाले 11 केवी फीडर उरलाना आरडीएस व मान सरोवर की सप्लाई सुबह नौ से 11 बजे तक बंद रहेगी। 400 केवी बीबीएमबी से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन सनौली रोड इंडस्ट्री व डाहर की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।33 केवी नौल्था से चलने वाले 11 केवी फीडर बुड़शाम आरडीएस की सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-24 से चलने वाले फीडर सनौली रोड, पीर बाबा, आर्य नगर, नरेंद्र नगर, धूप सिंह नगर, अमृत, लखीना हैंडलूम की सप्लाई भी सुबह सात से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी।33 केवी सब स्टेशन सनौली रोड से चलने वाले 11 केवी फीडर पेट्रोल पंप गली की सप्लाई भी सुबह सात से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी।