फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दहेज के लिए गर्भवती को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरी बाग कॉलोनी निवासी छह माह की गर्भवती को दहेज के लिए ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। वह कई माह तक आरोपियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस थाने के चक्कर काटती रही। अब एसपी को इस संबंध में शिकायत देने के बाद तहसील कैंप थाना पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहसील कैंप के कृष्णा नगर निवासी शिल्पा ने बताया कि छह दिसंबर-2023 को हरी बाग कॉलोनी निवासी दीपक के साथ गुरुद्वारे में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसका पति दीपक, सास कमलेश, ससुर अवनी और दीपक का ममेरा भाई जोगेंद्र उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। इसके लिए उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसने 50 हजार रुपये अपने पिता से लेकर दीपक को दिए। इसके बाद कई दिन तक ससुरालियों का व्यवहार ठीक रहा। बाद में फिर उससे मारपीट की जाने लगी। 22 मई को दीपक ने उसके पेट पर लात मारी, जबकि वह छह माह की गर्भवती थी। फिर उसको दहेज के लिए घर से निकाल दिया गया। उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें