फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली यूनियन ने मांगों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में कार्यकारी अभियंता सिटी डिवीजन कार्यालय के बार अपनी लंबित मांगों को लेकर वीरवार को 11:00 बजे से शाम चार बजे तक भूख हड़ताल प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा हरियाणा के बिजली मंत्री के नाम एक ज्ञापन कार्यकारी अभियंता को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बिजली कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों व समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। साथ ही बिजली कर्मचारी 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। सिटी यूनिट प्रधान दलेल शर्मा ने कहा कि बिजली जैसी आपातकालीन व जोखिम भरी सेवा में ऑनलाइन तबादला नीति लागू न की जाए। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को नीति बनाकर नियमित किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेडिकल भत्ता व मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए। दुर्घटनाओं को देखते हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं और सात हजार प्रतिमाह जोखिम भत्ता दिया जाए। 240 दिन पूरे करने वाले कच्चे कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन व मेडिकल सुविधा दी जाए। प्रदर्शन की अध्यक्षता सिटी यूनिट प्रधान दलेल शर्मा ने की व संचालन सचिव बलराम राणा ने किया। इस मौके पर जितेंद्र सैनी, प्रमोद शर्मा, महिपाल, पहल सिंह, विनोद कुमार, सुरेंद्र, रूपेंद्र, सुमेर व दलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें