फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना में किसान के खेत से बिजली ट्रांसफार्मर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। किसानों के खेतों से बिजली व कृषि उपकरण चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसराना में एक किसान के खेत से दस दिन पूर्व 25 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। किसान की सूचना व जेई की रिपोर्ट पर एसडीओ ने इसराना थाना पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली निगम सब डिवीजन एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस दिन पूर्व इसराना के किसान सुरेश के खेत से 25 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। जेई राजेश रहेजा द्वारा मौका रिपोर्ट पेश करने पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। निगम के एसडीओ के मुताबिक ट्रांसफार्मर चोरी होने से निगम को 86 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें