पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी है। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी पानीपत के 11 केवी सौंधापुर रोड, जीतगढ़ रोड, बिंझौल, रामनगर, नोहरा, सिठाना और बाल विकास में सुबह छह बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी पानीपत के 11 केवी गोहाना रोड, देवगिरी और सिवाह में सुबह छह बजे से आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सेक्टर 13-17 पार्ट-2 के 11 केवी मोहित नगर में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी एचएसआईआईडीसी के 11 केवी बाबरपुर रोड, रजापुर रोड, बड़ौली, कचरौली, महमदपुर, टीना, अनाज मंडी, सिंहपुरा चौक, सिठाना, रिफाइनरी, गोशाला और फाटक में सुबह 10 बजे से शाम को तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।