पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी है। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी एचएसआईआईडीसी के 11 केवी बाबरपुर, रजापुर, बड़ौली, कच्छरौली, महमदपुर, टीना इंडस्ट्रीज और अनाज मंडी में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी पसीना के 11 केवी गढ़ी भल्लौर रोड, ताजपुर रोड, गढ़ी नवाब, एसडी गार्डन और नदी पार में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी पानीपत के 11 केवी संजय कॉलोनी में दोपहर 12 बजे से शाम को तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।