पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी गोहाना रोड के 11 केवी असंध रोड, 11 केवी गुरुद्वारा और न्यू मॉडल टाउन फीडर पर असंध रोड, दीवान नगर, आर्य नगर, कच्चा कैंप, लतीफ गार्डन, मॉडल टाउन और राधा विहार में 11 बजे से शाम को साढ़े चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद