फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज दो से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Sun, 14 Sep 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बिजली निगम रविवार को शहर से लेकर गांव तक लाइनों की मरम्मत का काम करेगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम की एवीटी सेल ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है।
132 केवी उरलाना पावर हाउस से चलने वाले 33 केवी अटावला फीडर पर सामान्य मरम्मत की जाएगी। इसके चलते सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे 11केवी अटावला डीएस, अटावला-1एंड2 एपी, अदियाना एपी, न्यू भंडारी एपी, बायोगेस बाधित रहेंगे। 132 केवी सेक्टर-29 ट्रांसफार्मर-3 से चलने वाले 33केवी सेक्टर-29 पार्ट-2, 33केवी रिसालू, 33केवी सनौली रोड-2 पर सुबह 9 से 11 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इससे प्रभावित एरिया 11केवी प्रशांत, नमो-नमो, राधे-2, स्वास्तिक, बाला जी, निम्बरी ईटीपी, रॉ वाटर, सेक्टर-25 पार्ट-2, 11केवी रिसालू डीएस, उझा डीएस, एकता विहार अर्बन, सरस्वती इंडस्ट्रीज, इंडो इंडस्ट्रीज, रिसालू एपी, धूप सिंह नगर, परशु राम, सांई बाबा चौक, कटारिया मंदिर रहेंगे।
विज्ञापन

132केवी सेक्टर-29 ट्रांसफार्मर-4 से चलने वाले 33केवी सेक्टर-29 पार्ट-1, 33केवी सनौली रोड ओल्ड पर साढ़े 11 से 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 220 केवी समालखा पावर हाउस से चलने वाले 11केवी एचएसआईडीसी पर सुबह 11 से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132केवी नौल्था पावर हाउस से चलने वाले 33 केवी मांडी, 33केवी बलाना पर जनरल मेंटनेस के चलते सुबह 10 से लेकर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे प्रभावित एरिया मांडी डीएस, पलड़ी डीएस, अमर हैचरी इंडिपेंड, मेट्रो इंडिपेंड, मायुरी इंडिपेंड, सूर्या लक्ष्मी इंडिपेंड, माइक्रो इंडिपेंड, शांति होम इंडिपेंड, मांडी एपी, पूठर एपी, चमराड़ा एपी -1-2, गुगा -1 एपी, गुगा -2 एपी, डिडवाड़ी एपी, बलाना डीएस, जय अम्बे, शांति देवी, शिवालिंका, लोटस, मानसा एपी, डाबर एपी रहेंगे।
220 केवी समालखा पावर हाउस से चलने वाले 33केवी छदिया फीडर पर सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे प्रभावित 11केवी एएस इंटरप्राइजिज, चुलकाना डीएस, किवाना डीएस, बांगर-1 एपी, बांगर-2 इंडिपेंड, खादर-1-2 एपी, किवाना एपी रहेंगे। 132केवी सेक्टर-29 से चलने वाले 11केवी पसीना रोड इंडस्ट्रीज पर दोपहर 12 से शाम के चार बजे तक, 11केवी सिवाह पसीना एपी पर 12 से लेकर शाम के 4 बजे तक, 132केवी एचएसआईआईडीसी से चलने वाले 11केवी एचएसआईआईडीसी पर सुबह 9 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
नूरपुर एपी पर सुबह 8 से 11 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति
33केवी नूरपुर पावर हाउस से चलने वाले 11केवी मयूर इंडिपेंड, राजेश इंडिपेंड, शिव शक्ति इंडिपेंड, न्यू जेल इंडिपेंड, नूरपुर डीएस, डाडोला डीएस, डाडोला एपी, गोशाला एपी, नूरपुर एपी पर सुबह 8 से 11 बजे तक बाधित रहेगी। 33केवी परढाना पावर हाउस से चलने वाले 11केवी बाबा पूर्ण गिरी डीएस, 11केवी गंगा दास डीएस, 11केवी जवाहरा एपी, 11केवी कैटलॉग, 11केवी ईको ग्रीन इंडिपेंड, 11केवी अर्मिन, 11केवी श्री राम इंडस्ट्रीज पर सुबह 10 से साढ़े 11 बजे तक, 132केवी इसराना पावर हाउस से चलने वाले 11केवी इसराना डीएस, मांडी डीएस पर सुबह 11 से दोपहर बाद 2 बजे, 11केवी शनि मंदिर एपी पर 11 से 2 बजे तक, 33केवी सेक्टर-13-17 पार्ट-2 से चलने वाले 11केवी ज्ञानदीप, सब्जी मंडी, फतेहपुरी चौक, महादेव, रीनिल होटल पर सुबह 10 से दोपहर बाद 2 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

11 केवी जीटी रोड पर 12 से 1 बजे तक कट
220 केवी समालखा से चलने वाले 11 केवी जीटी रोड पर सुबह 9 से 11 बजे, 33केवी सेक्टर-29 पार्ट-2 से चलने वाले 11 केवी जागरण पर सुबह 9 से शाम 5 बजे, 132 केवी बिहोली पावर हाउस से चलने वाले 33 केवी मच्छरौली और 33 केवी कपूर इंडस्ट्रीज पर सुबह 10 से 12 बजे, 11केवी जीटी रोड पर 12 से 1 बजे तक, 11केवी पसीना रोड इंडस्ट्रीज पर 12 से 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें