फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मतलौडा में गिरी बिजली, घर के उपकरण जले

विज्ञापन
मतलौडा गांव में आसमानी बिजली गिरने से जला रवि के घर की बिजली की फिटिंग का सामान। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। गांव मतलौडा में टायर पंचर का काम करने वाले विकलांग के घर पर शुक्रवार रात को बिजली गिर गई। इससे घर में रखा टीवी, कूलर, पंखे, प्लग, बिजली का मीटर और फिटिंग तक जल गई। जिला प्रशासन से मदद की गुहार के बाद बीडीपीओ कार्यालय से अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर उसे मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव मतलौडा निवासी रवि ने बताया कि वह दोनों पैरों से नि:शक्त है। बीडीपीओ कार्यालय के सामने वह टायर पंचर ठीक करने का काम करता है। पत्नी बीमार है और पीजीआई रोहतक में दाखिल है। कवी रोड स्थित उसके घर पर शुक्रवार की रात बिजली गिरने से जोरदार धमाका हुआ। घर के इलेक्ट्रानिक्स सामान चल गए। गनीमत रही कि बूढ़े माता-पिता और उनकी बच्ची को हानि नहीं पहुंची। बीडीपीओ कार्यालय में सूचना के बाद अफसरों ने मौके का निरीक्षण कर मदद का आश्वासन दिया है।

समानी बिजली गिरने से जला हुआ बिजली मीटर।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें