फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम के कार्यक्रम में 10 मिनट में दो बार गुल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित आपकी बेटी हमारी योजना के तहत कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। प्रदेश स्तरीय समारोह के दौरान पानीपत में 10 मिनट में दो बार बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

सीएम के भाषण के दौरान ही करीब 3:30 बजे बिजली गुल हो गई। यह 3:35 बजे आई। इसके बाद जब वे अपनी बात दोबारा रखने लगे तो 3:37 बजे फिर बिजली चली गई। फिर करीब 3:40 बजे आई। उधर, भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि पैरा ओलंंपिक में प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है, जबकि पेरिस ओलंपिक होना था। उन्होंने कहा कि देश ने छह मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें