फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली निगम ने भोडवाल माजरी फीडर के लोड को आश्रम से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। बिजली निगम ने भोडवाल माजरी खेतों के फीडर का लोड समालखा आश्रम से हटा दिया है। केबल बदलकर खेतों की लाइट को अलग कर दिया है। करीब एक माह पहले जीटी रोड के नीचे से गुजर रही केबल के खराब हो जाने से माजरी खेतों की लाइट का लोड आबादी फीडर पर चल रहा था।
विज्ञापन

इससे अर्बन फीडर आश्रम ओवरलोड हो गया था। आश्रम की सप्लाई भी प्रभावित हो रही थी। कर्मचारियों को फीडर के ओवरलोड होने पर अघोषित कट लगाने पड़ रहे थे। शहर के तारा एंक्लेव, साईं कालोनी सहित अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली की आंखमिचौली होने सहित लो वोल्टेज की भी समस्या हो रही थी। अब बिजली निगम ने हाइवे प्राधिकरण से अनुमति लेकर जीटी रोड के नीचे नई केबल डाल दी है। कई दिनों से उपभोक्ता इसकी मांग कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें