फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली निगम के कर्मचारी सीटों से गायब, 19 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम के कर्मचारी सुबह हाजिरी लगाते ही सीटों से गायब हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है और उनको बिना काम लौटना पड़ता है। निगम के एसडीओ ने गोहाना रोड स्थित सब अर्बन सब डिवीजन का औचक निरीक्षण किया तो 19 कर्मचारी अपनी सीटों से गायब मिले। एक्सईएन ने इनको नोटिस जारी किए हैं।एसडीओ नरेंद्र जागलान वीरवार को सुबह 9:25 बजे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। जिसमें 19 कर्मचारी
विज्ञापन

अपनी सीटों से गायब थे। एसडीओ ने इसकी रिपोर्ट एक्सईएन आदित्य कुंडू को दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर कड़े शब्दों में चेतावनी दी गई है। औचक निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर मिलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इनको पहले भी कई बार मौखिक तौर पर चेतावनी दी जा चुकी हैं। कई को चेतावनी पत्र भी जारी किए गए हैं। अधिकारियों के अधिकारी व कर्मचारी सुबह के समय देर से कार्यालय में आते थे। ऐसे में लोगों को काफी देर तक उनका इंतजार करना पड़ता था। कर्मचारी कई बार हाजिरी लगाकर दूसरी तरफ चले जाते हैं। ऐसे में लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता था। वे अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें