फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजली की खपत सात लाख यूनिट बढ़ी, पहुंचीं 1739 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी में बिजली की खपत एक दिन में ही सात लाख यूनिट बढ़कर 1.25 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई है। इसके साथ बिजली के घोषित के साथ अघोषित कट भी बढ़ गए हैं। अघोषित कट दोपहर 12 बजे शुरू होकर चार बजे तक चलते हैं और फिर रात को 10 से एक बजे तक रहते हैं। कटों के बढ़ने से बिजली सुविधा केंद्र पर 1739 शिकायत पहुंची हैं। लोड ज्यादा होने के कारण रात के समय बिजली कट आधे से एक घंटे तक के लग रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहर में कई जगह बिजली सुधारीकरण कार्य को लेकर बिजली कई घंटों तक गुल रहती है। जिससे उपभोक्ताओंं को घंटों बिजली के आने का इंतजार करना पड़ता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी अघोषित कट बढ़ गए है। बिजली निगम के एसई धर्म सुहाग ने बताया कि गर्मी ज्यादा होने पर बिजली की मांग बढ़ गई है। निगम की टीमें बिजली कट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर समाधान करती हैं। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें