संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। पिछले महीने में ज्यादा गर्मी और खेतों में मांग बढ़ने पर बिजली की खपत लगभग 1.50 करोड़ पहुंच गई थी। इस महीने में बारिश से जहां आमजन को राहत मिली है। वहीं, बिजली की खपत में भी कमी आई है। जहां जून में बिजली खपत 1.50 करोड़ थी वहीं वीरवार को बिजली की खपत 1.20 तक आ गई है। बिजली खपत में 30 लाख यूनिट कम हुई है।
गर्मी शुरू होते ही अप्रैल के महीने में बिजली की मांग बढ़ गई थी। इस समय उद्योगों के साथ दैनिक प्रयोग में बिजली की खपत थी। इस महीने बिजली की खपत करीब एक करोड़ यूनिट तक पहुंंच गई थी। मई महीने में धान रोपाई शुरू की। इसके बाद बिजली मांग बढ़ गई। मई, जून, जुलाई और अगस्त चार महीने बिजली की मांग बढ़ती चली। यह 1.50 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई। निगम ने पर्याप्त बिजली देने के लिए लाइन लॉस कम करने के साथ निदेशालय से और बिजली मांगी। पिछले 10 दिन से लगातार बारिश चल रही है। ऐसे में किसानों ने धान की सिंचाई बंद कर दी। वहीं गर्मी कुछ कम होने पर एसी का प्रयोग भी कम हो गया। इसके साथ बिजली की मांग भी कम हुई।
मौसम सामान्य रहने का अनुमान
जिले में अब कई दिन मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। वीरवार को दिन में मध्यम धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया। रविवार तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। सोमवार ससे न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम हो सकता है। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। इससे बिजली की खपत और भी कम हो सकती है।
मई और जून में बिजली की खपत 1.50 करोड़ तक पहुंच गई थी। इसमें गर्मी के साथ खेतों में बिजली की मांग बढ़ना भी बड़ा कारण है। सितंबर में बारिश के बाद बिजली की खपत कम हुई है।
धर्म सुहाग, एसई, बिजली निगम।