इसराना। शाहपुर गांव में नहर पर बिजली की लाइन के 35 खंभों के 5200 मीटर तार चोरी होने का मामला सामने आया है। तार चोरी होने से निगम को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया है। पुलिस ने निगम के एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम इसराना के एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शाहपुर नहर के पास से बिजली के 5200 मीटर तार चोरी कर लिए गए। एरिया इंचार्ज कर्मपाल जेई ने मौका देखकर रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शाहपुर नहर पर बिजली की लाइन के 35 खंभों के 5200 मीटर बिजली के तार चोरी कर लिए है। तार चोरी होने से निगम को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।