फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीबीएमबी का 9 करोड़,पंचायत घरों का 103 लाख रुपये बकाया बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सरकारी स्कूल से लेकर अस्पताल और पंचायत घर तक कोई भी सरकारी विभाग बिजली निगम का बकाया बिजली बिल जमा करवाने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे जिले में सभी सरकारी विभागों का बिजली बिल बकाया है। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) का नौ करोड़ से ज्यादा बकाया है। इसी के साथ पंचायत घर का 103 लाख, सरकारी अस्पताल का 77 लाख रुपये बकाया है। इसमें सबसे ज्यादा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड का तीन कनेक्शन का नौ करोड़ 60 लाख से ज्यादा रुपये बकाया है, जिसको लेकर बिजली निगम के अधिकारी बार बार अलग अलग विभाग को पिछले कई सालों से चिट्ठी लिखने का काम कर रहे है ताकि वह बिजली बिल जमा करवा दें।
विज्ञापन

बिजली निगम के एसई धर्मबीर छिक्कारा का कहना है कि अलग-अलग सरकारी विभाग बिजली बिल जमा करने का नाम नहीं ले रहे हैं। किसी भी सरकारी विभाग का बिजली कनेक्शन नहीं काट रहे हैं, नहीं तो सीधे जनता को ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकारी अस्पताल की बिजली काटेंगे तो मरीजों को और सरकारी स्कूल की बिजली काटेंगे तो विद्यार्थियों को परेशानी होगी। इसके बाद भी हम केवल इन्हें लिखित में पत्र लिखने का काम कर रहे है। पिछले दो महीनें में तीन से ज्यादा बार विभागों को पत्र जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन

इस विभाग का इतना बिजली बिल है बकाया
233 पंचायत घर 103 लाख
824 पीडब्लूडी कनेक्शन 199 लाख रुपये
पुलिस विभाग 25 लाख
शिक्षा विभाग 77 लाख
स्वास्थ्य विभाग 32 लाख
मार्केट कमेटी 36 लाख
हुडा विभाग 22 लाख
3 बीबीएमबी कनेक्शन 960 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें