फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइक चालक ने व्यक्ति को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एकता विहार कॉलोनी में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में घायल हुए व्यक्ति को पानीपत सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां पर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चांदनीबाग थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, वहीं बेटे की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

साईं कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश ने सेक्टर-25 में इंडों फार्म के पास चाय की दुकान कर रखी है। दो दिसंबर को वह अपने पिता के साथ दुुकन से काम निपटाकर घर लौट रहा था। उसके पिता उससे कुछ दूरी पर आगे चल रहे थे, जबकि वह पिता के पीछे था। जब वह एकता विहार कॉलोनी में सहदेव आटा चक्की के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार बाइक चालक ने सामने से पिता को टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से पिता जमीन पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वह पिता को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लेकर गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर उनकी इलाज के दौरान अब मौत हो गई। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी बाइक चालक की तलाश में टीम जुट गई है।
- महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें