समालखा। जीटी रोड स्थित करहंस गांव स्थित एक कंपनी से चोरों ने बिजली के तार और तांबे (कॉपर) के तार चोरी कर लिए। कंपनी संचालक की शिकायत पर समालखा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सैनिक स्कूल कॉलोनी निवासी चिराग शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जीटी रोड करहंस में उनकी कियान कल्की क्रिएशन के नाम से कंपनी है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे चोरों ने उनकी कंपनी से इलेक्ट्रिक वायर और कॉपर वायर का सामान चोरी कर लिया गया। घटना का पता चलते ही उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी और इसके बाद समालखा थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद