पानीपत। बिहार की ट्रेनों के छठ के बाद विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। बिहार व दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने को भी जगह नहीं है। बिहार के लिए विशेष ट्रेन चलाई हैं। इनमें दो ट्रेन सोमवार को रवाना की गई हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और मेयर कोमल सैनी सोमवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और प्रवासी यात्रियों को टिकट वितरित किए।
दुष्यंत भट्ट ने बताया कि यह पहल प्रवासी मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर बिहार के लिए विशेष ट्रेन चलाई गईं हैं। वहीं प्रवासी मतदाताओं को मुफ्त टिकट की सुविधा दी गई। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं का नाम सूची में दर्ज है और जिनका वोट बिहार में है, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंचें। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी ट्रेन छूटने की स्थिति न बने। लगभग 350 से ज्यादा बिहार प्रवासी मतदान के लिए गए हैं। बिहार जाने वाले यात्री राजकुमार ने बताया कि मतदान के लिए अपने गांव लौट रहे हैं। परिवार से मिलने की उत्सुकता भी है और मतदान करने का गर्व। उम्मीद नहीं थी कि ऐसी सुविधा मिलेंगी। ट्रेनों की देरी से स्टेशन पर यात्री मायूस नजर आए। यात्री काजल और मनीष ने बताया कि वह काफी समय से अपने ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हुए हैं। हमारी ट्रेन दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इतनी देरी में तो हम अपने गंतव्य के काफी नजदीक बहुत जाते। हर यात्री को समय पर गंतव्य पर पहुंचना होता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्रियों को इतना लंबा इंतजार न करना पड़े और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच जाए।
ये ट्रेनें आई देरी से
कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू सवा दो घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 46 मिनट और पानीपत रोहतक पैसेंजर एक घंटा की देरी से आई। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 39 मिनट, हाप्पा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 32 मिनट और जम्मू तवी एक्सप्रेस 39 मिनट की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस 37 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और आम्रपाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली पानीपत एमईएमयू डेढ़ घंटा और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू दो घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा और स्वराज एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आधा घंटा, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा दो घंटा की देरी से आई।
स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के देरी से आने पर यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी ज्यादा रही। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो।
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
स्टेशन पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी व बीजेपी कार्यकर्ता।