फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने नामांकन पत्रों में किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से नए नामांकन पत्र जारी किए गए हैं। जो बुधवार से संबंधित बीडीपीओ के कार्यालय में उपलब्ध होंगे। यह नामांकन पत्र चुनाव आयोग की ओर से वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। वहां से भी उम्मीदवार इनको डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ओर से ऐसे 20 हजार नामांकन फार्म जिले को भेजे गए हैं। ताकि भावी प्रत्याशी इनको भर कर चुनाव लड़ सकें।
विज्ञापन

इसे लेकर सोमवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी ने लघु सचिवालय में बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि पंचायत चुनाव में सभी आरओ और एआरओ को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि पंचायत चुनाव को सही तरीके से संपन्न करवाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जिले के सभी 529 बूथों को निरीक्षण करने और मतदान के दिन मतदाताओं को बिजली, पानी और शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाएं देने के लिए निर्देश दिए।
बैठक में डीडीपीओ सुमित चौधरी ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ पंचायत चुनाव में ड्यूटी दें। बिना किसी पक्षपात के आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करवाया जाए। बैठक में बीडीपीओ रामफल, रितु लाठर, पूनम चंदा, सभी एसईपीओ, ग्राम सचिव इत्यादि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें