उद्यमी विनोद खंडेलवाल दोबारा चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन बने हैं। उन्होंने बुधवार शाम साढ़े चार बजे रिटर्निंग ऑफिसर पंकज कपूर को अपना नामांकन सौंपा। शाम छह बजे तक किसी भी उद्यमी ने उनके सामने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन नहीं भरा। इसिलए उनको सर्वसम्मति से चेयरमैन चुन लिया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
नवनियुक्त चेयरमैन विनोद खंडेलवाल ने कहा कि वह 13 साल से चैंबर ऑफ कॉमर्स में काम कर रहे हैं, चैंबर में कोषाध्यक्ष और सचिव के पद पर रह चुके हैं। दूसरी बार वह चेयरमैन चुने गए हैं। सदस्यों ने जो भी उन पर भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। चैंबर में और भी उद्यमियों को जोड़ा जाएगा। उद्यमियों के लिए नई कल्याणकारी योजनाएं लाई जाएंगी। उद्यमियों की समस्याओं को मंच पर उठाया जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जाएगा। 15 मार्च के बाद कार्यकारिणी का विस्तार होगा। उनके साथ इस मौके पर मनीष अग्रवाल, मोहनलाल गर्ग, राकेश कुमार, प्रवेश मितल, रमेश वर्मा व सतीश गोयल समेत 135 सदस्य मौजूद रहे।