फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार के लिए चली गोली बुजुर्ग को लगी

Fri, 22 Nov 2013 12:03 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के गांव महावटी के खेतों में जानवर के शिकार को दागी गोली का छर्रा एक बुजुर्ग को लगा। वह खेतों में कुछ लोगों के साथ हुक्का पी रहा था। उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महावटी निवासी 58 वर्षीय पालेराम वीरवार सुबह अपने खेत में हुक्का पी रहा था। उसके साथ दो-तीन लोग और साथ बैठे हुक्का पी रहे थे। इसी समय महावटी निवासी काला और सोनीपत के चिरसमी गांव निवासी संजय जंगली सुअर का शिकार करने पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने सुअर का शिकार करने को गोली दाग दी। उनकी गोली से सुअर बच निकला और उसका छर्रा वहां बैठे पालेराम के पैर में लग गया। वह बुरी तरह से कराह उठा और पास बैठे अन्य लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने उसको शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज को दाखिल कराया। सूचना मिलने पर समालखा पुलिस पहुंची और परिजनों के बयान दर्जकर मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें