फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सहारा देने की उम्र में बुजुर्गों को किया जा रहा बेसहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में माता-पिता पर जुल्म के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिस उम्र में बच्चे माता-पिता का सहारा बनते हैं उसी उम्र में बच्चे उन्हें बेसहारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पानीपत में एक माह में औसतन तीन से चार मामले ऐसे आ रहे हैं। जिसमें बुजुर्ग अपने बच्चों पर ही उत्पीड़न के आरोप लगा रहे हैं। जिला महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में इस तरह के मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है।
ज्यादातर मामलों में बुजुर्ग महिलाओं ने बेटे और बहू के व्यवहार में बदलाव होने और उन पर ध्यान न देने के आरोप लगाए हैं। जिनमें कुछ मामलों में काउंसिलिंग भी की गई है।
विज्ञापन

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय में बुजुर्गों की शिकायतों में भी वृद्धि हुई। महिलाएं अपने बेटों और बहुओं पर उत्पीड़न के आरोप लगा रहे हैं। ज्यादातर का कहना है कि बेटे की शादी से पहले सब कुछ ठीक था। लेकिन जैसे ही बेटे की शादी हुई तो उसके व्यवहार में परिवर्तन होने लगा। जिससे अब वह उन पर कम ध्यान दे रहा है। जिस कारण परिवार में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते हैं। यहां तक की कुछ महिलाएं तो मारपीट करने तक की शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। कुछ मामलों में काउंसिलिंग के बाद परिवार के बीच मनमुटाव को खत्म कराया गया है। वहीं कुछ मामलों में प्रकरण अदालत तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें