फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा डंगडेहरी गांव के पास हुआ। पुलिस ने सुखविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुखविंदर सिंह ने बताया कि वो मेहनत-मजदूरी का काम करता है। उनके पिता भाग सिंह (60) खेतीबाड़ी का काम करते थे। 11 नवंबर को वह और उनका छोटा भाई जितेंदर सिंह एक शादी समारोह में गए थे। मंगलवार की शाम लगभग 7:15 बजे गांव निवासी गुरप्रीत सिंह ने फोन पर सूचना दी कि उनके पिता को अज्ञात वाहन गांव की सड़क पर टक्कर मारकर भाग गया इस कारण उनकी मौत हो गई है। सूचना के बाद वह परिजनों सहित मौके पर पहुंचे और डायल 112 को हादसे की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें