फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। कालखा गांव के पास बाइक पर सवार एक बुजुर्ग की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। इसराना थाना पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोनू वासी ऊझा गांव ने बताया कि वह सोमवार को अपने ससुर पालेराम वासी कालखा को अपनी बाइक पर बैठाकर किसी काम से मतलौडा जा रहा था। उसके ससुर पालेराम पीछे बैठे थे। वे कालखा गांव से कुछ दूर एक स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से एक गाड़ी चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका ससुर सड़क पर गिर कर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसके ससुर पालेराम को मृत घोषित कर दिया। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें