इसराना। पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर मुडलाना स्टेशन के पास मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे सुनहेरा (73) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जीआरपी टीम को सवा सात बजे एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल रखवाया। शव की शिनाख्त सुनहेरा (73) निवासी मुडलाना के रूप में हुई। आशंका है कि रेलवे लाइन पार करते हुए बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। वह कैंसर का मरीज था। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।