फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर देवीलाल पार्क के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से यमुना एन्क्लेव के निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई है।
विज्ञापन

वह घर से रोजाना की तरह सैर के लिए निकला था। उनका लाइन पार एम3एम में प्लॉट था। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। हादसा वीरवार सुबह करीब आठ बजे की है।
जीआरपी थाना पुलिस पानीपत को दिल्ली से अमृतसर जा रही शान-ए-पंजाब ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत होने की सूचना मिली। जीआरपी मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त यमुना एन्क्लेव के जोगा सिंह चीमा (62) के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह हर रोज सैर को जाते थे। उनका एम3एम में एक प्लॉट है। जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई कृष्णलाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें