फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छाेटे भाई के सामने बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जाटल गांव के पास एक ऑटो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। यह हादसा मृतक के छोटे भाई के सामने हुआ। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव अलुपुर निवासी सोनु कुमार ने बताया कि वह अपने भाई विकास (31) के साथ रविवार शाम को पानीपत में निजी काम से आया था। वह दोनों अलग अलग मोटरसाइकिल पर थे। जब वह अपना काम खत्म कर वापस अलुपुर गांव जा रहे थे जाटल गांव के पास एक टैंपो ने विकास की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। वह विकास को लगी गंभीर चोट देखकर घबरा गया। ऑटो चालक वहां से फरार हो गया।उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई। पुलिस गंभीर रूप से घायल विकास को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। यहां जांच के बाद डॉक्टरों विकास को मृत घोषित कर दिया। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें