फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी कर्मचारी की हत्या का आठवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। सीआईए टू पुलिस ने कारद गांव के पास स्थित फैक्टरी से घर लौट रहे कर्मचारी की हत्या के मामले में आठवें आरोपी को शनिवार शाम परढ़ाना गांव के संजीत को जवाहरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी संजीत को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। कारद गांव निवासी रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा बेटा अनिल गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित ओमेट फैक्टरी में काम करता है। वह प्रतिदिन शाम को खाना खाने के लिए घर आता था। 30 अगस्त को रात करीब 8:30 बजे वह गांव निवासी जगमोहन उर्फ मोहन के साथ अपनी बाइक पर फैक्टरी से घर के लिए निकला था।
विज्ञापन

कुछ दूर चलते ही चार-पांच बाइक पर सवार होकर आए 8 से 10लड़कों ने अनिल की बाइक को रोक लिया और डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। अनिल के सिर, गर्दन, पैर, कमर व हाथों पर वार किए। सीआईए-टू प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आठवें आरोपी संजीत को परढ़ाना गांव में ज्वाहरा मोड़ से गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें