पानीपत। कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अब कोरोना पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से अधिक है हालांकि बुधवार को पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत रही है। बुधवार को कोरोना के आठ केस मिले हैं। छह लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। बुधवार को सेक्टर 11 में दो , सेक्टर 24, नेहरू नगर, मॉडल टाउन में दो, कच्चा फाटक व यमुना एंक्लेव में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनको होम आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को रोकने में लाचार साबित हो रहा है। सिविल अस्पताल में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा रहा। विभाग के पास दो माह से कोरोना की वैक्सीन नहीं है।
अप्रैल में कोरोना के केस में हुई एकाएक बढ़ोतरी से इसको कोरोना की चौथी लहर माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अब सैंपलिंग दोगुना कर दी है। बुधवार 280 लोगों की कोविड जांच हुई है। बृहस्पतिवार को इन सैंपल की रिपोर्ट आएगी। बुधवार को 280 लोगों की सैंपलिंग हुई है। जिले में अब तक 577845 लोगों ने कोविड जांच कराई है। जिले में अब तक 36989 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 682 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
बॉक्स
लोगों से अपील कोविड नियमों का पालन करें - सिविल सर्जन
कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोगों से अपील है कि कोविड नियमों का पालन करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। अस्पताल में आने से पहले मास्क लगाएं।
डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन पानीपत।