फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ईद-उल-फितर आज नमाज की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। जिले की ईदगाह और मस्जिदों में सुबह साढ़े सात से आठ बजे तक नमाज होगी। इसको लेकर समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली। बाजार में पूरा दिन खरीदारी को लेकर भीड़ लगी रही।
शुक्रवार को रमजान की अंतिम जुमा नमाज रही। समुदाय के लोगों ने दोपहर के समय नमाज अता की। इसके साथ बाजार में खरीदारी की। खान-पान के सामान के अलावा बच्चों व महिलाओं ने बाजार ने नए कपड़े खरीदे। ईदगाह कॉलोनी स्थित ईदगाह के इमाम मोहम्मद सादिक ने बताया कि चांद का दीदार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया शनिवार को उत्साह के साथ ईद मनाई जाएगी। ईदगाह में करीब चार हजार लोगों के एक साथ नमाज पढ़ने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान मास्क का प्रयोग करने का अनुरोध किया गयाहै। नमाजियों में सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें