फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: क्रेन से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड पर सागर ढाबे के पास एक तेज रफ्तार क्रेन चालक ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हुई तो आरोपी चालक मौके पर क्रेन छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूलरूप से पंचकूला के सेक्टर चार निवासी भगवती ने बताया कि वह हाल में पानीपत के गांव निजामपुर में रहता है। उसके चार बच्चे है, जिनमें दो बेटे और दो बेटी है। उसका बेटा संजू शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे घर से सब्जी मंडी जाने के लिए निकला था। जब वह सागर ढाबे के पास पहुंचा तो उसके बेटे को एक तेज रफ्तार क्रेन चालक ने टक्कर मार दी। जिस वजह उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी क्रेन चालक मौके पर क्रेन छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें