पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का वीरवार को सरकारी विश्राम में लगने वाला जनता दरबार स्थगित कर दिया है। यह जानकारी मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी की है। उन्होंने बताया कि 26 जून वीरवार को चंडीगढ़ में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा इसमें व्यस्त होंगे। ऐसे में जनता दरबार इस वीरवार को स्थगित रहेगा।