फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षा मंत्री ने अनुभाग अधिकारी को निलंंबित करने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिक्षा विभाग में नियुक्त अनुभाग अधिकारी (एसओ) को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। मंत्री ने ये आदेश पानीपत में शुक्रवार को जनता दरबार में एक सेवानिवृत हिंदी प्रवक्ता की चिकित्सा भत्ते की फाइल मंजूर न करने की शिकायत पर दिए हैं। आरोप है कि अनुभाग अधिकारी तीन बार फाइल को वापस कर चुके हैं।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को फोन कर इस बारे में सख्त कदम उठाने के आदेश दिए। जिला शिक्षा विभाग ने मंत्री के आदेश के बारे में उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम अवगत करा दिया है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शुक्रवार को सरकारी विश्राम गृह में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। राजकीय सीसे स्कूल कृष्णपुरा से सेवानिवृत हिंदी प्रवक्ता चरणजीत के बेटे ने मंत्री को अपनी शिकायत दी। उन्होंने कहा कि उनके पिता हिंदी प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत हैं। उन्होंने चिकित्सा भत्ते के लिए जिला शिक्षा विभाग में आवेदन किया था। उनकी फाइल को तीन बार वापस कर दिया गया। उन्होंने अनुभाग अधिकारी संदीप से इसकी जानकारी मांगी तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएंगी। ऐसे अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाए। इसके साथ ही चिकित्सा भत्ते से संबंधित मामले का अध्ययन कर यथाशीघ्र कार्रवाई करने के आदेश दिए।

वर्जन :
सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। कुछ अधिकारी व कर्मचारी अपनी पुरानी आदतों में सुधार नहीं ला रहे हैं। उनको कई बार चेताया भी चुका है। जनता दरबार में एक सेवानिवृत हिंदी प्रवक्ता के चिकित्सा भत्ते की फाइल मंजूर न करने की शिकायत मिली थी। उन्होंने एसओ को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें