फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा नेता समेत तीन लोगों के घर ईडी की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) की टीम ने भाजपा नेता के अहर गांव के बलवान शर्मा, सोनीपत के खरखोदा खंड में पंचायत सचिव अहर गांव के प्रवीण और साथ लगते कुराना गांव के प्रदीप उर्फ काला के घर वीरवार सुबह करीब आठ बजे दबिश दी।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने डंकी रूट से लोगों को विदेश भेजने से जुड़े मामलों में यह कार्रवाई की है। इनमें प्रवीण और प्रदीप मिलकर काम करते हैं। वहीं बलवान शर्मा कई साल से विदेश भेजते हैं। ईडी और आईबी की तीन टीम वीरवार सुबह करीब सात बजे अहर और कुराना गांव में पहुंची।
भाजपा नेता बलवान शर्मा के घर चार गाड़ियों में टीम पहुंची। इसी तरह इसी गांव के पंचायत सचिव प्रवीण के घर तीन गाड़ियों में टीम पहुंची। प्रवीण के कुराना गांव निवासी पार्टनर के प्रदीप उर्फ काला के घर भी टीम पहुंची। ईडी और आईबी की टीम तीनों के मकानों को चारों तरफ से घेर लिया। गलियों से लोगों को भी आने-जाने नहीं दिया।
विज्ञापन

टीम ने इसके बाद मकान में सभी सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए और किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया गया। कुराना गांव में प्रदीप उर्फ काला के घर दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक जांच चली। टीम ने यहां से एक सूटकेस में कुछ सामान बरामद किया है। वहीं बलवान शर्मा और प्रवीण के घर पर वीरवार देर शाम तक जांच जारी रही। गांवों में ईडी की दबिश के बाद ग्रामीणों में चर्चा का विषय गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें