फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इनोवा की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, सवारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा के पास सोमवार दोपहर एक बजे इनोवा गाड़ी की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा सवार डीसीबी बैंक का कर्मचारी घायल हो गया। आरोपी गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी मनीष ने बताया कि वह आठ मरला कॉलोनी में रहता है और डीसीबी बैंक में क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट में नौकरी करता है। वह सोमवार को निजी काम से करनाल गया था। यहां से रोडवेज बस में पानीपत आया और टोल टैक्स पर उतर गया। वह टोल प्लाजा से ई-रिक्शा में बैठकर बस स्टैंड आ रहा था। ई-रिक्शा चालक ने अपनी पहचान विजय (25) निवासी कुलदीप नगर हाल निवासी अर्जुन नगर के रूप में बताई। वह टोल प्लाजा से निकले ही थे कि इनोवा गाड़ी चालक तेज रफ्तार में आया और उसने सीधा ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरा, उसकी बाजू में चोट आई। जबकि ई-रिक्शा चालक गाड़ी और ई-रिक्शा के बीच में फंस गया। वह घायल चालक को सामान्य अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय शादीशुदा था, उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें