फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिटी के साथ लोकल रूट पर चलेंगी ई-बस, 17 रूट का रोड मैप तैयार

Tue, 26 May 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में सिटी सर्विस के बाद अब जिले के लोकल और ग्रामीण रूटों पर भी ई-बसें दौड़ती नजर आएंगी। रोडवेज विभाग ने ई-बसों के संचालन के लिए 17 रूटों का रोड मैप तैयार कर लिया है। इनमें कई बसों को करनाल से सिंधु बॉर्डर तक संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 28 मई को ई-डिपो का उद्घाटन करेंगे और ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से शहर में पांच ई-बसों का संचालन बस स्टैंड से टोल प्लाजा के बीच किया जा रहा है। अब 45 ई-बसों को विभिन्न लोकल और इंटरसिटी रूटों पर चलाने की तैयारी की गई है।

रोडवेज के अनुसार, ई-बसों का संचालन प्रतिदिन सुबह छह बजे से शुरू होगा और 30 मिनट के अंतराल पर बसें रवाना की जाएंगी, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे। 45 ई-बसों के संचालन के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से करीब 100 परिचालकों को ई-डिपो से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन




इन रूटों पर दौड़ेंगी ई-बसें

ई-बसों का संचालन करनाल, शामली, गोहाना, सिंधु बॉर्डर, मतलौडा, इसराना और समालखा सहित कई लोकल व ग्रामीण रूटों पर किया जाएगा। इसके अलावा बबैल, सिवाह, दीवाना, बिंझौल, उग्राखेड़ी, कुटानी और चंदौली गांवों तक भी ई-बस सेवा उपलब्ध होगी।

शामली रूट पर चलने वाली ई-बसों के लिए 10 स्थानों पर ठहराव तय किए गए हैं, जबकि करनाल रूट पर करीब 25 स्टॉप निर्धारित किए गए हैं, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके।



ई-डिपो का 28 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उद्घाटन करेंगे। इसके लिए संबंधित तैयारियाें को पूरा कर लिया गया है। साथ ही ई-डिपो में खड़ी 45 ई-बसों के रूट तैयार कर उनके संचालन की तैयारी की जा रही है। लोकल और अन्य रूटों पर बसों के संचालन से शहर वासियाें को एक नई सौगात मिलेगी। -विक्रम कांबोज महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें