फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइज एंड केमिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने लॉन्च की अपनी वेबसाइट, ट्रेडिंग के लिए ले सकते हैं मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डाइज एंड केमिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन की संजय चौक के पास निजी होटल में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान मनीष अग्रवाल ने की। इस मौके पर केमिकल उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान डाइज एंड केमिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने अपनी वेबसाइट भी लॉन्च की। इस वेबसाइट पर ट्रेडर्स ट्रेडिंग का लाभ ले सकते हैं। वे अपनी समस्याएं या सुझाव भी दे सकते हैं।
विज्ञापन

मीटिंग में यह भी फैसला लिया गया कि डायर्स एंड केमिकल एसोसिएशन मिलकर काम करेंगी। दोनों उद्योग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। केमिकल उद्यमियों ने केमिकल के बढ़े रेट पर भी चिंता व्यक्त की। मनीष अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने पानीपत की दो तहसील को एनसीआर से बाहर करने का प्रपोजल भेजा है। इसके लिए वह सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। इसराना, मतलौडा और बापौली को भी एनसीआर से बाहर करने की मांग करते हैं। अब डायर्स और केमिकल एसोसिएशन दोनों कई मुद्दों पर मिलकर काम करेगी। हम चीन को टेक्सटाइल में टक्कर दे रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम चीन को पछाड़ देंगे। सरकार से अपील है कि उद्यमियों के लिए कल्याणकारी नीति लेकर आए। इस मौके पर रजनीश अरोड़ा, पवन, कवंल सिंह, सतीश गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें