फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मा जी बोल रहा हूं कहकर ठग ने दो पड़ोसियों के खाते से निकाले 87000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जावा कॉलोनी निवासी दो पड़ोसियों के खाते से ठग ने 87 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने कहा कि वह शर्मा जी बोल रहा है और वह उसके खाते रुपये डलवा रहा है, जिसको निकलवाकर दे देना। पीड़ित ने पड़ोसी शर्मा जी समझकर उसे खाता नंबर दे दिया। आरोपी ने पीड़ित के साथ साथ उसके पड़ोसी के खाते से भी रुपये निकाल लिए। अंत में दोनों पीड़ितों ने आरोपी ठग के खिलाफ तहसील कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

जावा कॉलोनी निवासी शेर सिंह ने बताया कि 15 जुलाई को शाम सात बजे उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोनकर्ता ने कहा कि मैं शर्मा जी बोल रहा हूं, उसे किसी से पैसे लेने हैं, इसलिए वह उनके गूगल पे नंबर पर पैसे मंगवा लेता है, जिन पैसों को निकलवा कर दे देना। उसने पड़ोसी शर्मा जी समझकर फोनकर्ता पर विश्वास कर अपने खाते में पैसे डलवाने के लिए हां कर दी। आरोपी ने उसके फोन-पे अकाउंट में एक रुपया ट्रांसफर किया और उसके पास एक बार कोड भेजा, जिसको स्कैन करते ही खाते से 7700 रुपये कट गए।
पड़ोसी के खाते से भी निकाले 80 हजार-
आरोपी ने पीड़ित से कहा कि उसके खाते में रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे। किसी दूसरे का फोन-पे नंबर भेज दो। उसके पास पड़ोसी महंत शर्मा बैठे हुए थे। उसने महंत शर्मा का नंबर आरोपी को भेज दिया। आरोपी ने फिर एक कोड भेजा, जिसका स्कैन करते ही महंत शर्मा के खाते से 80 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर सुनील जांगड़ा, तहसील कैंप थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें