बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में रामलीला की प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत : स्कूल
थर्मल। बाल विकास प्रोग्रेसिव विद्यालय में सोमवार को नवरात्र और दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चेयरपर्सन वसुंधरा नाथ और सलाहकार रविंद्र सोढ़ी मुख्यातिथि रहे। विद्यार्थियों ने भजन, रामायण पर आधारित लघुनाटिका, नृत्य और डांडिया प्रस्तुतियों से सत्य की विजय का संदेश दिया। अतिथियों ने भी गरबा खेला। समारोह में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। चेयरपर्सन वसुंधरा नाथ ने विद्यार्थियों को सत्य, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या अनुपमा शाह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
10