फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ओपीडी के समय ओटी में विशेषज्ञ, पूरे दिन में केवल 10 ही ऑपरेशन, ये भी सामान्य दिनों से पांच कम रहे

विज्ञापन
गर्वित। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी के समय चिकित्सकों की ड्यूटी ओटी ( ऑपरेशन थियेटर ) में होने से मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शनिवार को अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, सुबह नौ से दोपहर डेढ़ बजे तक ईएनटी विशेषज्ञ और दोपहर 12 बजे के बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ न मिलने से मरीजों को परेशानी हुई। जिला नागरिक अस्पताल में सर्जिकल अभियान के तीसरे दिन शनिवार को केवल 10 ऑपरेशन किए जा सके। ये भी सामान्य दिनों से कम हो पाए, जबकि सामान्य दिनों में 15 के करीब ऑपरेशन होते हैं। शनिवार को ईएनटी, जरनल सर्जन का एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ। आंखों का एक, हड्डी के चार और गायनी के पांच ऑपरेशन हुए।
विज्ञापन

ओपीडी के समय ओटी में चिकित्सक होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। ओपीडी समय में मरीजों को चिकित्सक नहीं मिल रहे हैं जिससे उन्हें इलाज व दवा के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ सप्ताह में दो दिन मंगलवार और वीरवार को बैठते हैं वहीं चर्म रोग विशेषज्ञ मंगलवार और शनिवार को बैठते हैं लेकिन शनिवार को चर्म रोग विशेषज्ञ न मिलने से लगभग 180 मरीजों को बिना इलाज व दवा के लौटना पड़ा।


मैं अपनी मां के साथ करीब 12 बजे जिला नागरिक अस्पताल आया था। मुझे आंख में थोड़ी समस्या है इसलिए नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिलना था लेकिन करीब 12:30 पर चिकित्सक नहीं मिले तो स्टाफकर्मी ने कहा कि थोड़ी देर में चिकित्सक आ जाएंगे। आप इंतजार कर लीजिए। करीब डेढ़ घंटा इंतजार किया लेकिन चिकित्सक नहीं आए। अब सोमवार को फिर से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

गर्वित, साईं बाबा चौक पानीपत।


मेरे कान में दिक्कत है। मैं सुबह करीब 10 बजे अस्पताल पहुंच गई लेकिन ईएनटी विशेषज्ञ न मिलने से घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह 10 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक चिकित्सक का इंतजार किया। डेढ़ बजे चिकित्सक आए तो मरीजों की लंबी कतार में लगने के बाद मेरा नंबर आया। 2:15 पर चिकित्सक से कान की जांच करवाई फिर दवा ली। विभाग का अभियान ओपीडी में मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है।
- उमेश देवी, विद्यानंद कॉलोनी पानीपत।


सर्जिकल अभियान के तहत चिकित्सकों की ड्यूटी ऑपरेशन थियेटर में लग रही है और शनिवार को कुछ चिकित्सक अवकाश पर थे इससे भी मरीजों की परेशानी बढ़ी है बाकी मरीजों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है और ओपीडी व ओटी में मरीजों की सुविधानुसार ही चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।

गर्वित। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें