फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दुर्गा’ ने कसा मनचलों पर शिकंजा, एक काबू

Sun, 23 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाल ब्यूरो      
विज्ञापन

समालखा। महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कविता ने समालखा में स्कूल और कॉलेजों के बाहर खड़े मनचलों के खिलाफ ऑपरेशन दुर्गा अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक से उठक-बैठक लगवाई गई। युवक ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही है। स्कूल और कॉलेज छात्राओं को इस तरह के युवकों को जवाब देने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कविता ने शनिवार को समालखा के स्कूल और कॉलेजों में ऑपरेशन दुर्गा चलाया। इसके अंतर्गत टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों को सादे कपड़ों मे तैनात किया गया। अभियान के दौरान टीम वैश्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल समालखा के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान दिखा कि कुछ मनचले स्कूल के बाहर खड़े होकर छात्राओं पर कमेंट कर रहे हैं। मनचलों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए गाड़ी को कुछ दूरी पर खड़ा कर सादे कपड़ों में दो महिला पुलिस कर्मी पैदल उनके पास से गुजरीं। इस दौरान एक मनचले ने उन पर कमेंट कर दिया। इस पर टीम में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे काबू कर लिया। उसे महिला थाना प्रभारी के पास ले जाया गया। महिला थाना प्रभारी ने युवक से उठक बैठक लगवाई। ऑपरेशन दुर्गा चलने की जानकारी होते ही मनचले भाग निकले। पुलिस ने वाहनों में सवार छात्राओं और महिलाओं से इस तरह की गतिविधियों का जवाब देने की सलाह दी। महिला थाना प्रभारी कविता ने बताया कि मनचलों पर नकेल कस महिलाओं को और ज्यादा सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें